दिल्ली में छठ की तैयारी तेज, CM रेखा ने किया यमुना घाटों का निरीक्षण

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा ने आज यमुना के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सफाई, सुरक्षा, रोशनी और जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी घाटों पर स्वच्छता और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।