सिवनी से IAS संस्कृति जैन को अनूठे अंदाज में विदाई

मध्य प्रदेश की आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन को सिवनी से भावपूर्ण और अनूठे अंदाज में विदा किया गया। अधिकारियों ने उन्हें उनकी बेटियों संग पालकी में बैठाकर सम्मानित किया। 2015 बैच की संस्कृति जैन ने तीसरे प्रयास में UPSC में ऑल इंडिया रैंक 11 हासिल की थी। अब वे भोपाल नगर निगम की आयुक्त बनी है

मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में 12 जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया, जिसमें सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन का नाम भी शामिल था। उन्होंने लगभग एक वर्ष तक सिवनी में कलेक्टर के रूप में कार्य किया। उनका नया पद भोपाल नगर निगम आयुक्त और अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में अफसरों के ट्रांसफर सामान्य प्रक्रिया होती है, लेकिन कभी-कभी यह पल भावनाओं से जुड़कर यादगार बन जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन के साथ, जिन्हें सिवनी जिले से अनूठे अंदाज में विदाई दी गई.

`