Noida में आफत की बारिश एक्सप्रेस-वे पर लगा भीषण जाम

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.  लगातार हो रही बारिश के कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगा भारी जाम

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हुई जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गौतमबुद्ध नगर में 52 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमान से अधिक वर्षा हुई जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य वर्षा हुई। बागपत और गौतमबुद्ध नगर सबसे ज़्यादा प्रभावित जिले रहे।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7.1 मिमी का अनुमान लगाया गया था, जहां पर 7.0 मिमी वर्षा हुई। पूर्वी यूपी में 0.1 मिमी वर्षा कम हुई है। वहीं पूरे प्रदेश में 12.7 मिमी वर्षा का अनुमान लगाया था, जिसमें 17.5 मिमी वर्षा होने के कारण 4.8 मिमी अधिक वर्षा हुई।