पीथमपुर में बड़ा हादसा, गैस लीकेज से 3 की मौत

इंदौर। मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से बड़ा हादसा सामने आया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफाई के दौरान मजदूरों को अचानक तेज बदबू और गैस का असर महसूस हुआ. पीथमपुर के इंडोरमा क्षेत्र में रविवार रात करीब 8:30 बजे सागर श्री आइल कंपनी में बड़ा हादसा हुआ। टैंक की सफाई कर रहे सुनील, उम्र 35, दीपक, उम्र 30, और जगदीश, सभी निवासी इंडोरमा, जहरीली गैस के रिसाव से बेहोश हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान की मौत हो गई।

अभी मृतकों की संख्या बढ़ने की अशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी कंपनी में काम कर रहे थे, तभी हादसा हो गया। हादसे में कई कर्मचारी बेहोश हो गए। सभी को इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल ले जाया गया है। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने 3 कर्मचारियों को मृत घोषित कर दिया। इसमें सुनील, दीपक और जगदीश शामिल हैं।मृतकों के शव एमवाय अस्पताल लाए जाने के बाद ही हादसे की सूचना बाहर आई। आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को कई घंटों तक नहीं दी। अब बगदून पुलिस और जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीथमपुर के सेक्टर-3 में थाना बगदून क्षेत्र में श्री ऑयल कंपनी में रविवार रात 8:30 बजे हुआ। कंपनी के मैनेजर ने बताया कि काम करते समय अचानक गैस का रिसाव शुरू हुआ। तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। दो अन्य कर्मचारी उन्हें बचाने गए। इससे वह भी गैस की चपेट में आ गए। प्रभावित हुए कर्मचारियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।यह घटना औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और भविष्य में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की मांग की है।