LoC पर महिला फौजियों की हुंकार

भारतीय सेना की बहादुर महिला सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर अपनी वीरता का लोहे मनवा दिया है। हाल ही में सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद इन जांबाज सैनिकों ने पूरे देश को दिवाली का संदेश देते हुए कहासीमा सुरक्षित है, आप निश्चिंत होकर दिवाली मनाएं।

दिवाली से ठीक पहले आया यह संदेश देशभर के जवानों, उनके परिवारों और आम नागरिकों के दिल को छू गया है।लोग “जय हिंद”, “भारत की बेटियां अमर रहें” जैसे संदेश भेजकर सम्मान व्यक्त कर रहे हैं।

भारतीय सेना में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है।LoC जैसे सबसे चुनौतीपूर्ण मोर्चे पर उनका नेतृत्व करना भारतीय सैन्य इतिहास की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।यह सिर्फ सैन्य सफलता नहीं, बल्कि ‘नारी शक्ति’ का सशक्त प्रमाण भी है।

रक्षा मंत्रालय ने महिला सैनिकों की वीरता को सलाम करते हुए कहा:“इन बेटियों ने दिखा दिया कि भारतीय सेना सिर्फ शक्ति नहीं, सम्मान और साहस का प्रतीक है।”LoC से आया यह दिवाली संदेश सिर्फ एक सैन्य सफलता नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के दिल में गर्व और विश्वास का दीप जलाने वाला क्षण है।