मध्य प्रदेश से मानसून अब धीरे-धीरे अलविदा कहने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य से 10 अक्टूबर तक मानसून की पूरी तरह विदाई हो जाएगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश के बाद मौसम शुष्क रहेगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि इसके बाद ठंडी हवाओं का असर शुरू हो सकता है और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।मध्य प्रदेश में मानसून का मौसम धीरे-धीरे विदा हो रहा है, लेकिन इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अगले 2-3 दिन बारिश के कारण लोगों के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक मध्यप्रदेश के 12 जिलों ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम और राजगढ़ के कुछ हिस्सों से मानसून विदा हो चुका है। प्रदेश के बाकी जिलों में 10 अक्टूबर तक मानसून के लौटने की संभावना है।