PM Modi ने Delhi BJP के नए दफ्तर का किया उद्घाटन

समारोह में प्रधान मंत्री जी के साथ मंचासीन रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद श्री मनोज तिवारी, श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्री योगेन्द्र चांदोलिया, श्रीमती कमलजीत सहरावत, श्री प्रवीन खंडेलवाल एवं सुश्री बाँसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह, श्री आशीष सूद, श्री मनजिंदर सिंह सिरसा, श्री कपिल मिश्रा, डा. पंकज सिंह एवं श्री इन्द्रराज सिंह, महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल एवं प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 9 जून 2023 को इस नवनिर्मित भवन का शिलान्यास किया था और आज 29 सितम्बर 2025 को शारदीय नवरात्र के बीच प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में लोकार्पण किया।

समारोह के मंच से प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कार्यालय लोकार्पण ने जहां समारोह स्थल से बाहर दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर उपस्थित लगभग 20 हजार कार्यकर्ताओं के उत्साह को दुगना कर डाला

वहीं दिल्ली भाजपा की वर्तमान पदाधिकारी टीम जिसमे प्रमुख थे संगठन महामंत्री श्री पवन राणा, कोषाध्यक्ष श्री सतीश गर्ग, सभी उपाध्यक्ष, मंत्री, मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता जिनके कार्यकाल में कार्यालय निर्माण हुआ के लिए आज का दिन एक गौरवशाली दिन बना। नवनिर्मित कार्यालय के उत्साह में भरे कार्यकर्ताओं ने कहा की निजी कार्यालय की खुशी दिवाली पूर्व ही दिवाली आने जैसी खुशी है।

आज के लोकार्पण समारोह में राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री बी.एल. संतोष, श्री वी. सतीश, श्री बैजयंत जय पांडा, श्री अरूण सिंह, श्री विनोद तावड़े, श्री दुष्यंत गौतम, श्री अनिल बलूनी, श्री ओमप्रकाश धनखड़ आदि उपस्थित रहे।केन्द्रीय मंत्री श्री पियूष गोयल एवं श्री एस.पी.एस. बघेल की गरिमापूर्ण उपस्थिती रही।

प्रदेश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन, श्री विजय गोयल, श्री सतीश उपाध्याय, श्री मनोज तिवारी एवं श्री आदेश गुप्ता एवं पूर्व संगठन महामंत्री श्री विजय शर्मा एवं श्री पवन शर्मा के भी मौजूद रहे।