रूस अमेरिका के साथ न्यू स्टार्ट संधि का पालन एक साल और करेगा,पुतिन

मॉस्को, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस अमेरिका के साथ परमाणु हथियारों की सीमा तय करने वाले समझौते का पालन एक साल और करेगा। यह समझौता न्यू स्टार्ट संधि है, जो दोनों देशों के बीच बचा हुआ आखिरी परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता है।

पुतिन ने चेतावनी दी कि यदि यह संधि समाप्त हो जाती है, तो इसका वैश्विक स्थिरता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अमेरिका भी संधि की शर्तों का पालन करेगा।

न्यू स्टार्ट संधि 5 फरवरी 2026 को समाप्त होने वाली है। इस संधि के तहत अमेरिका और रूस दोनों पर परमाणु वारहेड्स, जमीन और पनडुब्बी से छोड़े जाने वाले मिसाइलों, और बमवर्षक विमानों की संख्या की सीमा तय की गई है।