आने वाला है चक्रवाती तूफ़ान Cyclone Montha, 4 राज्यों में अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात ‘मोंथा’ बेहद तीव्र है और यह अगले 24-48 घंटों में पूर्वी तट (विशेष रूप से काकिनाड़ा-मचिलीपत्तनम) पर उतरने की आशंका है। मौसम विभागIMD ने कई तटीय ज़िलों में रेड अलर्ट जारी किया है। प्रभावित राज्यों में शामिल हैं: आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिल नाडु और कर्नाटक (तटीय इलाकों में भारी बारिश व तेज़ हवाए।

इस तूफ़ानी सिस्टम ने बंगाल की खाड़ी में डेप रिप्रेशन के रूप में शुरुआत की और अब तेज़ी से विकसित हो रहा है। IMD के अनुसार, यह 27-28 अक्टूबर तक ‘सेवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म’ में बदल सकता है, जिसमें अनुमानित गति 90-110 किमी/घंटा हो सकती है। तटवर्ती इलाकों में तूफ़ान के साथ भारी से अत्यंत भारी बारिश तूफ़ानी हवाएं और समुद्री-तर्ज की चुनौतियाँ आने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश: राज्य में रेड अलर्ट जारी; कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद; तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया .कम-उचाई वाले भागों में लोगों को विस्थापित करने का काम जारी; आठ जिलों को ‘रेड ज़ोन’ घोषित किया गया है। उत्तरी तटीय जिलों में ऑरेंज-अलर्ट मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी। तटीय हिस्सों में रात से ही भारी बारिश शुरू; किसानों व स्थानीय‐वासी सतर्क।

तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए: घर से बाहर निकलते समय भारी हवा व बारिश का ख्याल रखें। मछुआरों व समुद्री कामगारों को को गोदी लौट आने की सलाह दी गई है, और अगले कुछ दिनों में समुद्र से दूर रहने की दिशा में निर्देश है।

घर के आसपास संभावित रूप से खतरा-मुक्त मार्ग्य स्थान पहचानें, बाढ़-उचाई इलाकों से समय रहते हटें।स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, रेड अलर्ट-संदेशों पर तुरंत प्रतिक्रिया दें।बिजली कटौती, संचार बाधा आदि के लिए तैयार रहें ,पावर-बैक-अप, मोबाइल चार्ज आदि सुनिश्चित रखें।

चक्रवाती तूफ़ान Montha अगले 24-48 घंटों में पूर्वी तट को अपनी चपेट में ले सकता है। विशेष रूप से आंध्र प्रदेश व ओडिशा तटवर्ती इलाके अत्यधिक जोखिम में हैं। सभी संबंधित राज्यों ने तैयारियाँ तेज-तार की हैं और जनता से आग्रह है कि वे आवश्यक सावधानियाँ तुरंत अपनाएं। समय रहते बचे उपाय भारी नुक़सान से बचा सकते हैं।